Weather update: राजस्थान के धौलपुर में तूफानी बारिश के कारण 17 लोग घायल, दो की हालत गंभीर, आज इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम की मार देखने को मिल रही है। प्रदेेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं और उसके कारण ही बादल छाए हुए है शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिसके कारण ठंड भी बढ़ गई है । प्रदेश के कई जिलों में तूफानी तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे है। मौसम विभाग ने आज भी कोटा और भरतपुर संभाग के 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 

धौलपुर में तूफानी बारिश कहर
वहीं शुक्रवार को कई जिलों में तूफानी बारिश देखने को मिली।  धौलपुर जिले में देर शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी इतनी तेज थी की थोड़ी देर में कई मकान धराशाई हो गए। आंधी से कई पेड़, बिजली पोल और घरों की टीन शेड उड़ गई। खबरों की माने तो कच्चे मकान गिरने से मलबे में दबकर 17 लोग घायल हो गए। जिनकों जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हैं की इस कारण दो लोगों को हालत गंभीर हैं और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

तापमान में हुई गिरावट
बताया जा रहा हैं कि अलग-अलग घटनाओं में 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं बारिश के कारण रात में पारे में आंशिक गिरावट भी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में एक दो जिलों को छोड़कर शेष भागों में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में आंशिक गिरावट हुई लेकिन पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। दौसा जिले सिकंदरा, गीजगढ़, कुण्डल, सिंडोली, निमाली, कालोता सहित कई जगहों पर बीती रात्रि बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

pc- parbhat khabr