Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर जारी, मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां बनने लगी अनुकूल, आज यहां हो सकती हैं बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अलग अलग जिलों मे अभी मानसून की गतिविधियां जारी हैं, लेकिन पश्चिमी हिस्सों से इसकी विदाई के लिए परिस्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग की माने तो 17 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मानसून वापसी होगी जल्द
मौसम विभाग की माने तो 18 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर होने के संकेत हैं। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। हालांकि, मानसून की विदाई की प्रक्रिया मौसम संबंधी परिस्थितियों पर निर्भर करेगीं

यहां के लिए अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में मेघगर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है।

pc- amar ujala