'बार-बार फ़ोन क्यों काट रही हो?' वाराणसी से मुंबई आ गया युवक, रास्ते से उठाई ईंट और फोड़ दिया लड़की का सिर

PC: anandabazar

उत्तरप्रदेश से एक बेहद ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड का फोन बार-बार अपना फोन काटती रही। गुस्से में युवक उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मुंबई आ गया। इसके बाद उसने लड़की पर हमला कर दिया।

आरोप है कि उसने ईंट से लड़की का सिर फोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सोमवार को कांदिवली में हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम राहुल सिंह है। पता चला है कि लड़की और राहुल एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। वे एक-दूसरे के संपर्क में थे। लेकिन हाल ही में लड़की ने राहुल से बातचीत बंद कर दी थी। वह उसका फोन भी नहीं उठा रही थी।

राहुल यह जानने के लिए वाराणसी से मुंबई आया कि लड़की उसका फोन क्यों नहीं उठा रही है और क्यों उससे दूर हो रही  है। 24 मई को लड़की अपनी एक सहेली के साथ बाहर गई थी। उस समय राहुल ने उसका रास्ता रोका।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सड़क पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। उस समय राहुल ने कथित तौर पर सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाकर लड़की के सिर पर मार दी। उसने लड़की का मोबाइल फोन तोड़ दिया। लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।