Congress: पवन खेड़ा की मुश्किले बढ़ी, कोर्ट ने कहा- पुलिस को जांच के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी, हो सकती हैं...

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किले बढ़ती दिख रही है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस पार्थिव ज्योति सैकिया ने कहा कि खेड़ा ने रिनिकी भुइयां शर्मा पर आरोप लगाने के लिए जिन दस्तावेजों को आधार बनाया है, पुलिस के मुताबिक वे पहले ही फर्जी साबित हो चुके हैं।

कोर्ट की और से क्या गया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोर्ट ने कहा कि पवन खेड़ा यह साबित नहीं कर पाए कि रिनिकी के पास कई देशों के पासपोर्ट हैं या उन्होंने अमेरिका में कंपनी बनाकर निवेश किया है। पहली नजर में ये फर्जी दस्तावेज रखने का केस बनता है। इसलिए पुलिस को जांच के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है।

जाने क्या आरोप लगाए थे
खबरों के अनुसार खेड़ा ने 5 अप्रैल को आरोप लगाया था कि असम सीएम सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास कई देशों के पासपोर्ट हैं और विदेश में अघोषित संपत्ति है। जिनका जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। इसके बाद रिनिकी भुइयां शर्मा ने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

pc- moneycontrol.com