Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या पर होगा महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जाने कब हैं मौनी आमवस्या और क्या रहेगा शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 25 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। महाकुंभ में करोड़ो की संख्या में लोग स्नान कर चुके हैं और करोड़ों लोग और आने वाले है। ऐसे में माघ माह में होने वाली मौनी अमावस्या पर भी भारी संख्या में लोग पहुंचने वाले है। इस बार यह अमावस्या 29 जनवरी को है। इस अमावस्या को माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। माघ अमावस्या की तिथि 28 जनवरी को रात 7.35 पर शुरू होगी। वहीं समापन 29 जनवरी को शाम 6.05 पर होगा। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान, दान पुण्य करना शुभ माना जाता है।
महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर था। इसके बाद महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर है। अमृत स्नान को अत्यधिक पुण्यदायक माना गया है। अमृत स्नान का महत्वधार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाकुंभ के अमृत स्नान के समय में गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद ही शुभ रहता है। जो व्यक्ति इस समय गंगा स्नान या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ के दौरान अमृत स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।
आती हैं सुख-समृद्धि
मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार 29 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.25 बजे से 6.19 बजे तक रहेगा। जो व्यक्ति इस मुहूर्त में स्नान नहीं कर सकते हैं, वो 29 जनवरी को सूर्यास्त तक स्नान-दान कर सकते हैं। महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान बसंत पंचमी पर होगा। इस साल पंचमी तिथि 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से शुरू हो रही है जो 3 फरवरी को 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।
pc- sudarshannews.in