Rajasthan: प्रदेश के इन 3 शहरों के बदले गए नाम, एक तो हैं बड़ा टूरिस्ट स्पॉट, सीएम भजनलाल ने विस में दी जानकारी
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में एक बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार सरकार की और से राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा की गई है। बता दें कि भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज और जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कामां का नाम भी कामवन करने की विधानसभा में घोषणा की है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने कहा, पंचायत स्तर पर अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना का हमारा फैसला था। 1800 केंद्र बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है, अगले साल के लिए 1000 और अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी।
इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब दिया. इस मौके पर सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की। सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की भी घोषणा की है। भरतपुर के नदबई में मिनी सचिवालय के निर्माण के अलावा टिंकरिंग लैब को टेक्नो हब के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की। इसके अलावा जिले में बृज कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का भी ऐलान किया था।
pc- sj






