Rajasthan: पीएम मोदी कल आ रहे अजमेर, प्रदेश के लोगों को देंगे कई बड़ी सौगाते
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर के कायड़ आ रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, बता दें कि पीएम मोदी यहां सभा को तो संबोधित करेंगे ही साथ ही साथ प्रदेश को कई सौगाते भी देंगे। वैसे पीएम मोदी के इस दौरे का सीधा असर शहर और हाईवे के ट्रैफिक पर पड़ने वाला है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शनिवार सुबह 6 बजे से ही अजमेर शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। अगर आप ब्यावर, जयपुर या किशनगढ़ की ओर जाने की सोच रहे हैं, तो अपना रूट प्लान देख लें। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए कई प्रमुख रास्तों पर सामान्य और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
पीएम देंगे लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात
प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात देंगे। साथ ही एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग की जाएगी और बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
pc- economictimes.com





